आगरालीक्स…आगरा में शुरू हुई ब्लूम फैशन एंड लाइफस्टाइल एग्जीबिशन. फेस्टिवल से पहले लेटेस्ट क्वालिटी और डिजाइन के परिधान, आभूषण, शूज, स्लीपर्स और एक्सेसरीज
ब्लूम फैशन एंड लाइफस्टाइल एग्जीबिशन बाय पूजा एंड रिम्पी कि 38वें सस्सकरण शो का शुभारम्भ आज होटल होलिडे इन, हरीपर्वत में बबिता चौहान, पूनम सचदेवा, राजश्री मिश्रा, पायल सेठ, रेणुका डंग, कुसुम मिड्ढा द्वारा किया गया। पूजा ऑबरॉय ने बताया कि ब्लूम फैशन एंड लाइफस्टाइल एग्जीबिशन पिछले कई वर्षो से देश के प्रमुख शहरों में एग्जीबिशन धूम धाम तरह से लगाते आ रहे है, जिसका प्रमुख उद्देश्य शहर की जनता को किफायती दामों में उच्च्तम और लेटेस्ट क्वालिटी एवं डिजाइन के परिधान, आभूषण, शूज, स्लीपर्स, एक्सेसरीज इत्यादि उपलब्ध करवाते आ रहे हैं.
दिल्ली, मुंबई, कानपुर, चंडीगढ़, अमृतसर जयपुर आगरा अदि से प्रदर्शनी लगाने आते हैं। इस बार ब्लूम का यह मकसद है उन महिलाओं को सशक्त बनाना है जो खुद के उत्थान के लिए कड़ी मेहनत कर रही हैं. हमें डिजाइनर कपड़े, आभूषण, जूते, बैड लिनेन, गृह सज्जा, राखी उपहार टेरो रीडर, स्वास्थ्य और सौंदर्य उत्पाद और बहुत कुछ एक ही छत के नीचे मिलेंगे हमारे पास पूरे भारत मे विभिन्न प्रदर्शकों द्वारा विशेष तीज और राखी से सम्बन्धि सारा समान मिलेगा.