आगरालीक्स…आगरा में इंजीनियरिंग छात्रा के साथ रिश्ते के मामा ने किया दुष्कर्म. अश्लील वीडियो बनाकर करने लगा ब्लैकमेल..नहीं मानी तो कर दिए वायरल…
आगरा के एक कॉलेज से इंजीनियरिंग कर रही छात्रा के साथ उसके ही रिश्ते के मामा ने दुष्कर्म किया है. यही नहीं इस दौरान अश्लील वीडियो बना लिए और बार—बार उसे ब्लैकमेल करने का प्रयास करने लगा. अब जब छात्रा ने उसकी बात मानने से इनकार कर दिया तो आरोपी ने उसके वीडियो और फोटोज वायरल कर दिए हैं, जिसके बाद वह शॉक्ड में है. शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है.
ये है मामला
युवती सिकंदरा थाना क्षेत्र की रहने वाली है. वह न्यू आगरा क्षेत्र के कॉलेज से इंजीनियरिंग कर रही है. युवती के अनुसार उसके ताऊ की ससुराल फतेहपुर सीकरी में है. वहां मोहित नाम का युवक रहता है जो कि उसका रिश्ते में मामा लगता है. मोहित का उसके घर आना जाना था. 8 महीने पहले मोहित आया और कॉलेज में छुट्टी के समय उसे रास्ते में रोक लिया और कहा कि उसके पिता का फतेहपुर सीकरीम ें एक्सीडेंट हो गया है. इस पर वह उसके साथ चली गई. मोहित उसे सीकरी के जोधाबाई महल के पीछे ले गया और वहां अश्लील करत करने लगा. विरोध करने पर तमंचा निकालकर तान दिया. इसके बाद वह युवती को पास के ही एक होटल में ले गया और वहां उसके साथ दुष्कर्म किया और उसकी अश्लील वीडियो बना ली. आरोपी ने धमकी दी कि अगर शिकायत की तो वीडियो वायरल कर देगा.
पीड़िता का आरोप है कि इसके बाद भी वह उसे अलग—अलग नंबरों से फोन करता था. मिलने के लिए बुलाता था. मना करने पर वीडियो वायरल करने की धमकी देता था. युवती ने जब उसकी बात मानने से इनकार कर दिया तो आरोपी ने उसके रिश्तेदारों के बने एक ग्रुप में वीडियो वायरल कर दिया है. यह देखकर युवती के होश उड़ गए हैं. पुलिस का कहना है कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. उसकी तलाश की जा रही है.