आगरालीक्स…फतेहपुर सीकरी के गुलिस्तान गेट के पास मिली युवक की लाश.
आगरा के फतेहपुर सीकरी में सनसनीखेज घटना सामने आई है. सीकरी के गुलिस्तान गेट के पास सोमवार सुबह एक युवक की लाश मिली है. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव की शिनाख्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. फिलहाल मौत का कारण पता नहीं चल सका है. पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान धौल्पुर के थाना कोलारी के गाव मालोनी खुर्द में रहने वाले कोक सिंह पुत्र रामप्रसाद के रूप में हुई है. मृतक के भाई ने बताया कि कोक सिंह एक अगस्त को घर से निकले थे और आज सोमवार सुबह उनका शव होटल गुलिस्तान पार्किग केट के पास पड़े होने की सूचना मिली. पुलिस मामले की जांच कर रही है.