Wednesday , 22 July 2026
Home आगरा Agra News: Bollywood actors came to see Ravana at Ramlila Ground and Taj Mahal…#agranews
आगराटॉप न्यूज़

Agra News: Bollywood actors came to see Ravana at Ramlila Ground and Taj Mahal…#agranews

290

आगरालीक्स…आगरा का रावण बॉलीवुड में छाया. अनुपम खेर, गुरु रंधावा, साईं मांजरेकर सहित कई कलाकार पहुंचे रामलीला में रावण देखने. ताज का भी किया दीदार…फिल्म का नाम रिलीज…

आगरा में इस समय कई बॉलीवुड कलकार डेरा जमाए हुए हैं, इनमें अभिनेता अनुपम खेर, गुरु रंधावा, साईं मांजरेकर, इला अरुण, अतुल श्रीवास्तव और पारितोष त्रिपाठी सहित कई दिग्गज शामिल हैं. आगरा में फिल्म का करीब 90 प्रतिशत भाग शूट होगा और इसके लिए ये सभी कलाकार यहां करीब एक महीने तक शूटिंग करेंगे. मंगलवार को इस फिल्म का नाम भी ओपन कर दिया गया. फिल्म का नाम ”कुछ खट्टा हो जाए” रखा गया है और इसकी टैग् लाइन रखी गई है ज्यादा मीठे से कहीं शुगर न हो जाए…आइए कुछ खट्टा हो जाए.

Image

इससे पहले फिल्म के मुख्य कलाकार गुरू रंधावा और अभिनेत्री साईं मांजरेकर ने ताजमहल का दीदार किया जिसमें उन्होंने फिल्म में अपने नाम बताकर ताजमहल को कैप्शन दिया है. गुरू रंधावा ने अपने ट्वीटर एकाउंट पर ताजमहल के साथ फोटो शेयर करते हुए लिखा है हीर और ईरा की प्रेम कहानी और उसके पीछे प्यार की निशानी. इसके बाद फिल्म के सभी कलाकार रामलीला ग्राउंड पर सजे रावण के पुतले को देखने के लिए पहुंचे. यहां सभी ने रावण के पुतले के सामने हाथ जोड़ते हुए फोटो क्लिक कराया है और सभी को दशहरा की शुभकामनाएंदी हैं.

Image
Image
Written by
admin

Agra and Aligarh region news portal

Related Articles

आगरा

Agra News: Two students drown to death in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में कक्षा 9वीं के दो छात्रों की पानी में डूबने से...

आगरा

Agra Weather: Amidst a heavy rain alert in Agra, the sun came out and temperatures rose…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में भारी बारिश के अलर्ट के बीच बादल छाए और चले...

आगरा

Agra News: Contract worker drowns in Fatehpur Sikri’s Shahi Taalab…#agranews

आगरालीक्स…फतेहपुर सीकरी के शाही तालाब में संविदा कर्मी की डूबने से मौत....

आगरा

Obituaries of Agra on 22nd July 2026

आगरालीक्स:…आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए कॉल...

error: Content is protected !!