आगरालीक्स…. आगरा एयरपोर्ट सहित देश भर के एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, शक्तिशाली विस्फोटक डिवाइस छिपाने का ईमेल मिलने के बाद बढ़ाई सुरक्षा, मुकदमा दर्ज। ( Agra News: Bomb threat to Agra Airport, Terminal Manager & Chief Security Office lodge FIR#Agra )
आगरा के खेरिया एयरपोर्ट के अधिकारियों को रविवार 29 जून को ईमेल मिला, ईमेल मिलने के बाद खेरिया एयरपोर्ट की टर्मिनल मैनेजर अनुष्का सिंह और मुख्य सुरक्षा अधिकारी सुकृति निगम ने थाना शाहगंज में मुकदमा दर्ज कराया है। ईमेल में आगरा के खेरिया एयरपोर्ट के साथ ही देश भर के अन्य एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है।
एयरपोर्ट के चारों ओर बैग में शक्तिशाली विस्फोटे डिवाइस ( Security alert, Kheria Airport Agra)
एयरपोर्ट के अधिकारियों को मिले ईमेल में कहा गया है कि एयरपोर्ट के चारों ओर बैग में शक्तिशाली विस्फोटक डिवाइस छिपाई गई है। इमारत को तुरंत खाली करना होगा, अंदर के लोग मर जाएंगे। यह भी कहा गया है कि रोडिकल और क्यो इस हमले के पीछे हैं। इसके बाद सुरक्षा बढ़ा दी गई, सुरक्षा एजेंसियों ने तलाशी अभियान चलाया। यात्रियों से संयम बनाए रखने की अपील की गई है।
मुकदमा कराया गया दर्ज
इस मामले में थाना शाहगंज में खेरिया एयरपोर्ट की टर्मिनल मैनेजर अनुष्का सिंह और मुख्य सुरक्षा अधिकारी सुकृति निगम ने मुकदमा दर्ज कराया है। साइबर सेल और सुरक्षा एजेंसियों को भी इसकी जानकारी दी गई है।
पहली भी मिल चुकी है धमकी
खेरिया एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी पहले भी मिल चुकी है इसके बाद सुरक्षा बढ़ा दी गई थी, चेकिंग अभियान भी चलाया गया है। धमकी भरे मेल के बाद जांच में कुछ नहीं मिला था।