आगरालीक्स …Agra News: आगरा के आंबेडकर विवि की 56 हजार अंकतालिका तैयार, डीजीलॉकर में की जाएंगी अपलोड।
विश्वविद्यालय ने स्नातक की परीक्षाएं ओएमआर पर कराई गईं थी, सम सेमेस्टर की परीक्षाएं 21 मई को समाप्त हुई थीं। इसके कुछ दिन बाद ही परिणाम भी जारी करने का सिलसिला शुरू हो गया था। कालेजों के प्रयोगात्मक परीक्षा के अंक देरी से भेजने के कारण परिणाम जारी करने में समय लगा था। सबसे पहले स्नातक अंतिम वर्ष का परिणाम जारी किया गया। परीक्षा नियंत्रक डॉ. ओम प्रकाश ने बताया कि बीए, बीएससी, बीकाम अंतिम वर्ष की 56 हजार अंकतालिकाएं तैयार करा ली गई हैं। इन्हें डीजीलॉकर में अपलोड कर दिया गया है। जुलाई में कालेजों के माध्यम से छात्रों को अंकतालिकाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
25 हजार रुपये का जुर्माना
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय ने संबद्धता विस्तारीकरण के लिए आवेदन ना करने वाले कॉलेजों पर जुर्माना लगा दिया है। विवि ने अब ऐसे कॉलेजों को 25 हजार रुपए जुर्माने के साथ शुल्क जमा करने का आदेश दिया है। इसके लिए कॉलेजों को पांच जुलाई का समय दिया है। इस अवधि के बाद भी यदि शुल्क जमा नहीं किया जाता है तो यह मानते हुये कि महाविद्यालय प्रबन्धन का कालेज संचालन में कोई रुचि नहीं है। ऐसे मध्यविद्यालयों का सत्र 2025-26 शून्य घोषित कर सूचना विश्वविद्यालय वेबसाइट पर प्रदर्शित कर दी जायेगी।