आगरालीक्स… सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों ने मुंहफाड़ा। सोना 55 हजार पार तो चांदी 70 हजार से ज्यादा की छलांग। जानें आज के रेट।
सर्ऱाफा बाजार में सोने पर 539 रुपये मंहगी
सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोने और चांदी की कीमतों में तेजी का रुख रहा। 999 प्रतिशत शुद्धता का दस ग्राम सोना 55,702 रुपये पर पहुंच गया। इसमें कल की अपेक्षा आज 539 रुपये की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है।
चांदी पर 1310 रुपये बढ़े
999 प्रतिशत शुद्धता की एक किलो चांदी के रेट 69,659 रुपये पर पहुंच गए। इसमें 1310 रुपये की वृद्धि दर्ज की गई है।
वायदा बाजार में चांदी अब तक की सबसे महंगी
वायदा बाजार में तो और ज्यादा तेजी का रुख रहा। मंगलवार को दोपहर दस ग्राम सोना 55,705 रुपये और एक किलो चांदी 70,781 रुपये किलो पर पहुंच गई, जो अब तक की सबसे बड़ी कीमत मानी जा रही है।
ज्वैलरी के 03-1- 2023 रेट
फाइल गोल्ड 999 5570 रुपये प्रति ग्राम
22 कैरेट 5437 रुपये प्रति ग्राम
20 कैरेट 4957 रुपये प्रति ग्राम
18 कैरेट 4512 रुपये प्रति ग्राम
14 कैरेट 3593 रुपये प्रति ग्राम
नोट- ज्वैलरी की बनवाई और तीन प्रतिशत जीएसटी इसके अतिरिक्त रहेगा।