आगरालीक्स दीपोत्सव पर आज दूसरे दिन पुष्प नक्षत्र पर जमकर खरीदारी होगी, पुष्प नक्षत्र और गजकेसरी नक्षत्र में सोना, वाहन खरीदना शुभ माना जाता है।
दीपावली से पहले पुष्प नक्षत्र और गजकेसरी नक्षत्र में सबसे ज्यादा खरीदारी की जाती है। पुष्प नक्षत्र के स्वामी शनि हैं, इस बार शनिवार की यानी चार नवंबर को सुबह 7.57 बजे से लेकर पांच नवंबर की सुबह 10.30बजे तक पुष्प नक्षत्र में खरीदारी करना अति शुभ रहेगा। पांच नवंबर को रवि पुष्प योग के साथ रवि योग, सर्वार्थ सिदिध योग, गजकेसरी योग भी बन रहा है। इस दिन सोना चांदी के साथ आभूषण, बाइक, कार खरीदना शुभ रहेगा।
बाजारों में बढ़ने लगी भीड़
अब बाजारों में भीड़ उमड़ने लगी है, बड़ी संख्या में लोग खरीदारी के लिए पहुंच रहे हैं। शोरूमों पर भीड़ है।