आगरालीक्स ….आगरा में दरोगा के बेटे ने युवती बन कर बदमाश को पकड़वाया, बदमाश युवतियों से अश्लील वीडियो कॉल करा कर ब्लैकमेल करता था।
आगरा में डॉयल 112 पर तैनात दरोगा रक्षपाल सिंह को साइबर ठगों ने जाल में फंसाया और तीन बार में बैंक एकाउंट से 99 हजार रुपये आनलाइन ट्रांसफर करा लिए। दरोगा ने शाहगंज थाने में मुकदमा दर्ज कराया।
लेडीय वॉइस एप से पकड़ा गया
पुलिस ने दरोगा को लेडीय वॉइस एप दिया। साइबर ठग ने दरोगा से दो मोबाइल नंबर से बात की थी दोनों फर्जी आईडी पर चल रहे थे। दरोगा के बेटे ने लेडीज वॉइज एप से साइबर ठग के मोबाइल पर बात करना शुरू कर दिया, वह उसके जाल में फंस गया। उसे मिलने के लिए आगरा बुला लिया और पुलिस ने उसे पकड़ लिया। साइबर ठग ने अपना नाम राजू यादव निवासी अकबरपुर अलवर बताया है, पुलिस ने उससे 90 हजार रुपये और सिम बरामद कर ली है।
अश्लील वीडियो कॉल कराकर करता था वसूली
पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि साइबर ठग युवतियों से अश्लील वीडियो कॉल कराता था इसे दूसरे मोबाइल से रिकॉर्ड कर लेता था। इसके बाद वीडियो भेजकर ब्लैकमेल कर वसूली करता था।