आगरालीक्स…Agra News : आपकी उम्र 30 साल से ज्यादा है तो बीपी चेक करा लें। एसीएमओ ( Agra News : BP Monitoring for above 30 year old #Agra
आगरा में आयुष्मान आरोग्य मंदिरों ने ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की सुलभता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इन केंद्रों पर प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं, रोग निदान और उपचार, स्वास्थ्य शिक्षा और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
आयुष्मान आरोग्य मंदिर की प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. मेघना शर्मा का कहना है कि तीन बार कायाकल्प अवॉर्ड जीतने के बाद में केंद्र अब एन.क्यू.ए.एस. के एक्सटर्नल असिसमेंट लिए भी तैयार है। उन्होंने बताया कि केंद्र पर आने पर मरीज को सबसे पहले पंजीकरण कराना होता है। यहां पर महिला व पुरुष का अलग-अलग काउंटर हैं जहां पर आसानी से पंजीकरण कराया जा सकता है। इसके बाद मरीज का बीएम आई बॉडी मार्स इंडेक्स वजन को लंबाई मापा जाएगा। यदि मरीज की आयु 30 वर्ष से अधिक है तो उसकी ब्लड प्रेशर और शुगर की जाँच भी की जाती है। इसके बाद चिकित्सक द्वारा मरीज को देखा जाता है। चिकित्सा के परामर्श के अनुसार मरीज को आगे का उपचार दिया जाता है। आयुष्मान आरोग्य मंदिर में दवा के काउंटर से दवा दी जाती है। यहां पर हीमोग्लोबिन ब्लड ग्रुप प्रेग्नेंसी डेंगू मलेरिया एचआईवी सहित 22 तरह की जांच भी की जाती है इसके साथ ही टीकाकरण व बच्चों की देखभाल सहित अन्य सेवाएँ भी यहाँ पर दी जाती हैं। आयुष्मान आरोग्य मंदिर पर सुसज्जित नर्सिंग कक्ष, स्तनपान कॉर्नर भी उपलब्ध है। इसके साथ ही लेबर रूम में सुरक्षित प्रसव भी किए जाते हैं। इस हरे भरे कैंपस में शौचालय व्हीलचेयर की सुविधा भी है। यहां पर बायोमेडिकल वेस्ट खाते मानकों के अनुरूप निस्तारण किया जाता है। इस आयुष्मान आरोग्य मंदिर में किशोर किशोरी स्वास्थ्य सेवाएं, परिवार नियोजन संबंधी सेवाएं, संचारी रोगों का प्रबंधन, ओपीडी सेवाएं, मानसिक स्वास्थ्य सेवा, ओरल केयर, आँख और ईएनटी देखभाल प्राथमिक उपचार सेवाएं वृद्धजनों की सेवाएं आदि प्रदान की जाती हैं।