आगरालीक्स…आगरा में ब्रह्मदेव समाज ने भगवान परशुराम का पूजन एवं यज्ञ कर मनाया नव वर्ष….
आज ब्रह्मदेव समाज ने विक्रम संवत 2079 (हिन्दू नव वर्ष) का प्रथम दिवस “चैत्र प्रतिपदा” महर्षि परशुराम चौक, आवास विकास कोलोनी, आगरा पर भगवान परशुराम का विधिवत पूजन एवं यज्ञ कर धूमधाम से मनाया। सर्वप्रथम प्राचीन कैलाश मंदिर के महंत गौरव गिरी,ब्रह्मदेव समाज के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ब्रजेश पंडित,मदन मोहन शर्मा,डॉ संगीता शर्मा ने भगवान परशुराम का विधिवत पूजन कर माल्यार्पण किया। इसके बाद सभी उपस्थित लोगों ने नव वर्ष को मंगलमयी बनाने के लिए यज्ञ किया।
इस अवसर पर ब्रजेश पंडित ने सभी उपस्तिथ लोगों का चंदन लगा,पटका पहना कर स्वागत करते हुए सभी को नववर्ष की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।सभी राष्ट्रवासियों को बधाई देते हुए नव वर्ष को धूमधाम से मनाने की अपील की। प्राचीन कैलाश मंदिर के महंत गौरव गिरी ने बताया कि आज ही के दिन ब्रह्मा जी ने सृष्टि की रचना की थी।आज ही से शक्ति की उपासना नव रात्रि प्रारंभ होती है। यज्ञ के उपरांत सभी ने एक दूसरे को चंदन लगा कर नव वर्ष की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम के उपरांत सभी को एवं राहगीरों को मिल्क शेक का वितरण किया गया। कार्यक्रम में ब्रजेश पंडित,डॉ संगीता शर्मा,सुशील सारस्वत, मधु शर्मा, धर्मवीर कौशिक, डॉ अनुराग शर्मा, अलका शर्मा, डॉ रजनीश त्यागी, राधा शर्मा, कमल शर्मा ‘चाचा’, अरविंद कुमार शर्मा, मनोज शर्मा, अशोक कुमार शर्मा, त्रयम्बकेश्वर नाथ त्यागी, दिनेश शर्मा, परशुराम चोक स्थापना समिति के संयोजक-गिरिजा शंकर शर्मा, अध्यक्ष-विपिन शर्मा, कुलदीप शर्मा, राजकुमार शर्मा, सुशील सारस्वत, अभिषेक गिरी, दीपक सारस्वत आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में कार्यक्रम के संयोजक डॉ मदन मोहन शर्मा ने सभी को धन्यबाद दिया।