आगरालीक्स….. आगरा में बारात में डीजे पर डांस करने को लेकर मारपीट, दुल्हन के पिता की मौत।
आगरा के फतेहाबाद के रहने वाले रामबरन की बेटी मधु की रविवार को शादी थी। शादी में डीेजे पर डांस करने को लेकर विवाद हो गया, विवाद इतना बढ़ा कि मारपीट होने लगी। बड़ी संख्या में दोनों पक्ष के लोग एकत्रित हो गए। लोगों ने दोनों पक्षों को शांत करा दिया।
दूसरे पक्ष पर सुबह हमला करने का आरोप
आरोप है कि जिस पक्ष से विवाद हुआ था वह अपने साथ बड़ी संख्या में युवकों को लेकर सोमवार सुबह आ गए, उसने मारपीट कर दी, इससे दुल्हन मधू के पिता रामबरन को गंभीर चोट आ गई, उन्हें परिजनों ने अस्पताल में भर्ती करा दिया।
इलाज के दौरान मौत
हादसे में घायल रामबरन की इलाज के दौरान मौत हो गई, इससे स्थानीय लोगों में आक्रोश है।