आगरालीक्स… आगरा में लोकसभा चुनाव के लिए शासकीय वाहन उपलब्ध नहीं कराए हैं, इनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
ददनगर मजिस्ट्रेट/प्रभारी अधिकारी (परिवहन व्यवस्था) वेद सिंह चौहान ने अवगत कराया है कि लोक सभा सामान्य निर्वाचन-2024 को सुचारू रूप से सम्पन्न कराये जाने हेतु शासकीय विभागों, बैंकों एवं एल0आई0सी0 आदि को शासकीय वाहन उपलब्ध कराये जाने के सम्बन्ध में जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा अधिग्रहण आदेश दिनांक 19-03-2024 को जारी किया गया था,
परन्तु शासकीय विभागों एवं बैंकों, एल0आई0सी0 के द्वारा 18 शासकीय वाहन उपलब्ध न कराये जाने पर उनके विरूद्ध सम्बन्धित थानों में प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करा दी गयी है।