Agra News : Bride refuse to marry, justify, Marriage made in Heaven #agra
आगरालीक्स ….आगरा में अजब गजब मामला, बारात लेकर पहुंचे दूल्हे को देखते ही दुल्हन ने शादी से इन्कार कर दिया। इसके बाद जो हुआ उसे सुन लोग कह रहे हैं, मैरिज मेड इन हेवेन.

आगरा के बरहन क्षेत्र की युवती के लिए परिजनों ने नारखी, फिरोजाबाद में युवक देखा, उससे शादी की बात तय हो गई लेकिन शादी से सात दिन पहले किसी बात को लेकर अनमन हो गई और रिश्ता टूट गया। परिजनों ने ताजगंज क्षेत्र में एक और युवक देख लिया उसके साथ शादी तय कर दी।
दुल्हन ने दूल्हे को देखते ही कर दिया इन्कार
16 फरवरी को ताजगंज से बरहन में बारात पहुंची, बारात का स्वागत हुआ इसके बाद घुड़चढ़ी हुई। दुल्हन ने दूल्हे को देखा, उसे दूल्हा पसंद नहीं आया, नैन नक्श अच्छे नहीं थे। बरमाला का समय आ गया, दूल्हा स्टेज पर पहुंच गया लेकिन दुल्हन नहीं आई। उसने शादी से इन्कार कर दिया, परिजनों ने दुल्हन को समझाया लेकिन वह किसी भी कीमत पर शादी करने के लिए तैयार नहीं हुई। दूल्हा और दुल्हन पक्ष के लोगों ने काफी देर तक शादी कराने के प्रयास किए लेकिन सफल नहीं हुए। उन्होंने दूल्हा पक्ष का जो खर्चा हुआ था वह वापस कर बारात बिना शादी के लौटा दी।
जिससे रिश्ता टूटा उसी से हुई शादी
बारात जाने के बाद परिजनों ने दुल्हन से बात की, कहा कि पहले जिससे शादी तय की थी वह पसंद है। उसने हां कर दी, नारखी में सूचना दी गई। वहां से बारात आई और शादी हुई। यह गांव में चर्चा का विषय बना हुआ है।