आगरालीक्स…Agra News: आगरा के सेंट पीटर्स, सेंट पैट्रिक्स, सेंट कॉनरेडस, सेंट पॉल्स सहित एक दर्जन स्कूलों को नोटिस। बिना अनुमति सेक्शन बढ़ाने, कक्षा में मानकों से अधिक छात्रों के प्रवेश लेने के आरोप। ( Agra News: BSA issue notice to Convent school’s for increases in sextion & Number of Student’s#Agra )
प्रदेश भर से शासन ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय से शहर में संचालित हो रहे स्कूलों की रिपोर्ट मांगी गई थी, इसके बाद शिक्षा विभाग ने यू डायस पोर्टल के माध्यम से निगरानी की।
बिना अनुमति के सेक्शन बढ़ाए, छात्रों के ज्यादा लिए प्रवेश
जांच में सामने आया है कि स्कूलों द्वारा नियमविरुदृध प्राइमरी और जूनियर कक्षाओं में बिना विभागीय अनुमति के कक्षा सेक्शन संचालित किए जा रहे हैं। कक्षाओं में मानकों से ज्यादा विद्यार्थी भी पढ़ाए जा रहे हैं, कई स्कूलों ने विभागीय अनुमति के बिना अपनी शाखाओं को शुरू कर दिया है।
जबकि शासन के 26 सितंबर 2023 के आदेश के अनुसार, कोई भी संस्था बिना विभागीय अनुमति के न तो कोई सेक्शन शुरू कर सकती है और न बंद कर सकती है। बेसिक शिक्षा अधिकारी जितेंद्र गोंड के अनुसार, स्कूलों को तीन दिन का समय दिया गया है, जवाब देने के साथ ही दस्तावेज भी उपलब्ध कराने है, निर्धारित समय में जवाब ना देने पर कार्रवाई की जाएगी।