आगरालीक्स…Agra News: आगरा के रामरघु आनंदा फेज टू में सातवीं मंजिल के फ्लैट की बालकनी से गिरने से बच्ची की मौत के मामले में सीसीटीवी मिला। फ्लैट का ताला तोड़ा, बच्ची की मां से फोन पर किया गया संपर्क। ( Agra News: 5 year old falls from 7th Floor Balcony, died, CCTV Footage#Agra )
आगरा के रामरघु आनंदा फेज टू में मूल रूप से खुर्जा के रहने वाले मनोज प्रताप सिंह का सातवीं मंजिल पर सी 724 फ्लैट है। मनोज प्रताप सिंह साउदी अरब में इंजीनियर हैं, घर पर उनकी पत्नी धारणा सिंह, पांच साल की बेटी अनाहिता और ढ़ाई साल के बेटे के साथ रहती हैं, धारणा सिंह सैंया ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय में टीचर हैं।
सीसीटीवी कैमरे में मिला फुटेज, फ्लैट का बाहर से ताला था बंद
मंगलवार की सुबह सातवीं मंजिल के फ्लैट की बालकनी से पांच साल की अनाहिता के नीचे गिरने से मौत हो गई थी, पुलिस ने सीसीटीवी खंगालने के साथ ही गार्ड और अपार्टमेंट के लोगों से पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, जांच में सामने आया है कि धारणा सिंह अपने फ्लैट का ताला लागकर गईं थी यह सीसीटीवी में दिखाई दे रहा है। सुबह चार बजे अनाहिता के सातवीं मंजिल से नीचे गिरने पर गार्ड ने शोर मचाया, गार्ड को यह नहीं पता था कि बच्ची किसकी है, कई फ्लैट वालों को जगाया इसके बाद पता चला कि बच्ची फ्लैट नंबर सी 724 से गिरी है, गार्ड और स्थानीय लोग फ्लैट पर पहुंचे तो बाहर से गेट बंद था, इसके बाद गेट का ताला तोड़ा गया तो वहां ढ़ाई साल का बेटा था। धारणा सिंह को फोन किया गया, अनाहिता को लेकर स्थानीय लोग एसएन पहुंचे, धारणा सिंह भी एसएन पहुंच गई। जिस समय हादसा हुआ उस समय धारणा सिंह कहां थी यह पुलिस पता कर रही है।
बालकनी से गिरने से हुई मौत
पुलिस जांच में स्पष्ट हो गया है कि अनाहिता की सुबह आंख खुली उस समय उसकी मां धारणा सिंह फ्लैट में नहीं थी मां को देखने के लिए वह बालकनी की तरफ चली गई, रेलिंग छोटी होने के कारण नीचे देखने लगी इससे वह नीचे गिर गई। फ्लैट पर ताला लगा हुआ है परिजन अनाहिता के शव को लेकर खुर्जा चले गए हैं, परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।