आगरालीक्स…आगरा में बीएससी द्वितीय वर्ष के केमेस्ट्री प्रथम की परीक्षा की जाएगी निरस्त. दो दिन में लिया जाएगा निर्णय
आगरा में पेपर लीक प्रकरण में पुलिस द्वारा किए गए खुलासे के बाद अब डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि प्रशासन ने 14 मई को तीसरी पाली में हुई बीएससी द्वितीय वर्ष के केमेस्ट्री प्रथम प्रश्न पत्र की परीक्षा के पेपर को आउट मान लिया है. यह परीक्षा निरस्त की जाएगी. इसको लेकर अंतिम निर्णय दो दिन के अंदर ले लिया जाएगा.

पूरी जांच की जाएगी: कुलपति
इस मामले में विवि के प्रभारी कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक ने बताया कि पहले यह प्रयास किया जा रहा है कि आउट पेपर कितने परीक्षार्थियों तक पहुंचा और किन—किन केंद्रों पर ये परीक्षार्थी पेपर दे रहे थे. दो दिन के अंदर परीक्षा को निपरस्त करने का निर्णय ले लिया जाएगा. बस यह तय होना है कि पूरे विवि की परीक्ष निरस्त होनी है या फिर उन केंद्रों पर जहां यह पेपर आउट होकर परीक्षार्थियों तक पहुंचा था.
पुलिस को मुखबिर, लोगों से पूछताछ, सर्विलांस, कंट्रोल रूम आदि के माध्यम से पता चला कि अछनेराके हरिचरणलाल महाविद्यालय का प्रधानाचार्य इस मामले में संलिप्त है. पुलिस ने बुधवार को प्रधानाचार्य को अरेस्ट कर लिया. इसका नाम अनेक सिंह बताया गया है और जानकारी में ये भी पता चला कि आरोपी अनेक सिंह इंटर पास है. पूछताछ में अनेक सिंह ने पेपर लीक के संबंध में बताया कि महाविद्यालय प्रबंधन समिति के द्वारा हरिचरणलाल महाविद्यालय में मुझे प्रधानाचार्य के पद पर तैनात किया गया है. महाविद्यालय के मालिक अशोक द्वारा अपने कॉलेजों के अलावा भी अन्य कॉलेजों में पेपर भेजा व मंगाया जाता है. इस काम को प्रबंधन समिति के निर्देशानुसार मैंने लीक किया था. प्रबंधन समिति को इसके लिए छात्रों से तभी पैसा ले लेती है, जिसमें से मुझे भी हिस्सा मिलता है. अनेक सिंह ने बताया कि वह पहले से आए पेपर की सील खोलकर फोटो खींचकर अपने कॉलेज के रविशंकर को तथा आगरा कॉलेज के पास कोचिंग चलाने वाले व्यक्ति के पास यह फोटो भेजता हूं, जिसका आगरा कॉलेज में आना जाना है और कॉलेज के कार्यों में भी दखल रखता हे. उसके द्वारा पैसे लेकर पेपर का फोटो व्हाट्सअप आदि के माध्यम से स्टूडेंट को वितरित किया जाता है. उसके बाद वह अपने मोबाइल से फोटो व व्हाट्सअप डिलीट कर देता है. परीक्षार्थियों को पेपर देने के बाद इस काम में लगे सभी लोग एवं परीक्षार्थी अपने—अपने मोबाइल से फोटो डिलीज कर देते हैं. अनेक सिंह ने बताया कि वह प्रबंधन समिति व नियुक्त् अध्यापकों से पेपर सॉल्व कराकर अपने कॉल्ेज में भी परीक्षार्थियों को नकल कराता हूं.