आगरालीक्स …..गलगोटिया यूनिवर्सिटी का इंजीनियरिंग का छात्र लापता, आगरा में मिली अंतिम लॉकेशन, तलाश में जुटे परिजन।

गलगोटिया यूनिवर्सिटी गौतम बुदृध नगर में गोरखपुर का रहने वाला ऋषिक कुमार उर्फ हर्ष ने नवंबर 2022 में बीटेक में एडमिशन लिया था। पिता राधे भारती कमिश्नर गोरखपुर के कार्यालय में पेशकार हैं। वह एनआरआई सिटी में पीजी में रह रहा था, मार्च में प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा थी।
17 मार्च से कोई पता नहीं
ऋषिक कुमार बीटेक प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा दे रहा था, 17 मार्च को वह अपने पीजी से मोबाइल लेकर निकला। इसके बाद उसका मोबाइल स्विच आफ है। उसकी अंतिम लॉकेशन वाटर वक्र्स पर मिली, परिजन भी आगरा आ गए और ऋषिक कुमार की तलाश में जुटे हैं। पोस्टर भी लगा दिए हैं, ऋषिक कुमार की मां का कहना है कि बेटे को किडनैप करने की आशंका है।