आगरालीक्स… आगरा में लू का प्रकोप बढ़ गया है, बच्चों को खाली पेट स्कूल न भेजें। पेट में पानी, सिर दर्द और पेट दर्द की समस्या बढ़ी।

आगरा में तापमान 41 डिग्री को पार कर चुका है, इसके साथ ही लू भी चल रही है। ज्यादा देर तक धूप में रहने से लोगों को पेट संबंधी परेशानी हो रही हैं। शरीर से निकल रहे पसीना से नमक सहित अन्य तत्वों की कमी हो रही है।
पेट में पानी और दर्द
इस मौसम में सबसे ज्यादा पेट दर्द की समस्या के साथ मरीज पहुंच रहे हैं। पेट में पानी हो रहा है, कुछ खाते ही टॉयलेट जाना पड़ रहा है। इस तरह के मामलों में शरीर में पानी की कमी न होने दें, इलेक्ट्रोलाइट का घोल ले सकते हैं।