आगरालीक्स…आगरा में किरायेदार की किताब—कापियों की दुकान पर दबंग मालिक ने चलाया बुलडोजर, सामान लूटने वाले भी पहुंच गए..
आगरा के थाना एत्माद्दौला क्षेत्र के ट्रांस यमुना फेस 1 में दबंग मालिक ने किराएदार की किताब कॉपियों की दुकान पर बुलडोजर चला दिया. विरोध करने पर उसके सााि मारपीट की गई और मेाबाइल छीन लिया. इधर दुकान में से सामान लूटने के लिए भी लोग पहुंच गए. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन तब तक दुकान पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी थी. पुलिस मामले की जांच कर रही है.थाना ट्रांस यमुना के फेस वन में विवेक की पुस्तैनी दुकान है. 20 साल पहले ये दुकान एत्माद्दौला के रहने वाले अनुराग को किराए पर दी थी. अनुराग इस में कॉपी किताब का व्यापार करत हैं. बताया गया है कि किरायेदार और दुकान मालिक केबीच एक साल से लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा है और यह मामला कोर्ट भी विचाराधीन है. आरोप है कि मंगलवार सुबह विवेक अपने कुछ साथियों के साथ बुलडोजर लेकर दुकान पर पहुंच गया. उसने दुकान पर बुलडोजर चलवा दिया. इस पर अनुराग और उनके भाई ने विरोध किया तो आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की. इधर ध्वस्त दुकान में बिखरे सामान को लूटने के लए लोग पहुंच गए.
सूचना पर हपुंची पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया और थाने ले आई. पुलिस का कहना है कि दुकान खाली करने को लेकर आपस में विवाद हुआ है. मामले की जांच की जा रही है.