आगरालीक्स…आगरा में भीषण गर्मी की चेतावनी. 15 मई से लगातार पांच दिन तक हीट वेव चलने का अलर्ट.
आगरा में मौसम विभाग ने भीषण गर्मी की चेतावनी जारी की है. मौसम विभाग के अनुसार 15 मई से आगरा में हीट वेव चलने की संभावना हैं और आगरा का तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. वहीं न्यूनतम तापमान भी 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास तक जा सकता हे.दोपहर में तेज धूप तो शाम को बारिश ने बदला मौसम
मंगलवार को सुबह से ही लोग भीषण गर्मी का सामना कर रहे थे. दोपहर के समय तो ऐसा लग रहा था कि मानो आसमान से आग बरस रही हो. लेकिन शाम होने के बाद अचानक मौसम बदला. काली घटाएं आसमान पर छाईं और तेज हवाएं चलने लगी. थोड़ी देर में ही बारिश भी होने लगी. आईएमडी के अनुसार मंगलवार को आगरा का अधिकतम तापमान 41.6 डिग्री सेल्सियस रहा तो वहीं न्यूनतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
Maximum Temp(oC) (Recorded. on 13/05/25) 41.6
Departure from Normal(oC) -0.9
Minimum Temp (oC) (Recorded. on 13/05/25) 27.6
Departure from Normal(oC) 2.2
24 Hours Rainfall (mm) (Recorded from 0830 hrs IST
of yesterday to 0830 hrs IST of today) NIL
Relative Humidity at 0830 hrs (%) 55
Relative Humidity at 1730 hrs (%) (Recorded. on 13/05/25) 70