आगरालीक्स…आगरा में जला हुआ शव मिला . हत्या कर शव जलाने के बाद फेंका…पुलिस पहुंची
आगरा के थाना सैंया में एक व्यक्ति का शव मिला है. शव लगभग पूरी तरह से जला हुआ है. हत्या कर शव को जलाकर यहां फेंका गया है. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई है. पुलिस पूछताछ कर रही है और मामले की जांच की जा रही है.
ये है पूरा मामला
घटना सैंया थाना क्षेत्र के कटी चौकी क्षेत्र की है. आज दोपहर को यहां लोगों ने सरसों के खेत में एक व्यक्ति की जली हुई लाश देखी. ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई. पुलिस ने शव की पहचान कराने का प्रयास किया लेकिन शव पूरी तरह से जल चुका था. इसके चलते उसकी पहचान नहीं हो सकी है. माना जा रहा है कि हत्यारे करने के बाद साक्ष्य और पहचान मिटाने के उद्देश्य से शव को जलाकर यहां फेंका गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.