जम्मूलीक्स.. पीएम मोदी ने कहा है कि पहले जम्मू-कश्मीर से अलगाव की खबरें आती थीं, अब विकास हो रहा है। एम्स और आईआईएम का उद्घाटन किया।
32 हजार करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास
पीएम मोदी आज जम्मू के दौरे पर हैं। उन्होंने आज बनाए गए नये एम्स का उद्घाटन किया। इसकी आधारशिला भी पीएम मोदी ने ही रखी थी। उन्होंने यहां 32 हजार करोड़ की परियोजनाओं का भी शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि पहले जम्मू-कश्मीर से अलगाव की खबरें आती थीं लेकिन अब विकास हो रहा है।
कश्मीर के लोग अब जल्द ट्रेन से पूरे देश का करेंगे सफर
उन्होने कहा कि पहले देश के एक हिस्से में विकास होता था, इसका लाभ जम्मू-कश्मीर के लोगों को नहीं मिलता था, मिलता भी था तो देरी से। लेकिन अब एसा नहीं है। कश्मीर से कन्याकुमारी को रेलमार्ग से जोड़ने का काम तेजी से चल रहा है, जल्द लोग कश्मीर से भारत के किसी भी हिस्से मे जा सकेंगे।