आगरालीक्स …Agra News: आगरा में आगरा लखनऊ एक्सप्रेस पर बस आगे चल रहे ट्रक में जा घुसी, हादसे में यात्री घायल।
महोबा से दिल्ली जा रही बस आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर आगरा के फतेहाबाद क्षेत्र में पहुंची, अचानक से बस अनियंत्रित हो गई और आगे चल रहे ट्रक में जा घुसी। हादसे के बाद चीख पुकार मचने पर यूपीडा की टीम और पुलिस पहुंच गई।
एक दर्जन लोग घायल
हादसे में बस के आगे का हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में एक दर्जन लोग घायल हो गए उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है।
ये हुए घायल
शोभा रानी पत्नी मातादीन निवासी अशोक नगर, प्रदीप कुमार पुत्र रामकिशन निवासी कानपुर, अजीत मल पुत्र दया, माता दीन पुत्र हरि दास निवासी महोबा, अनुज कुमार पुत्र उत्तम कुमार निवासी चटखारी पोस्ट महोवा जिला महोबा, बहीदन पत्नी हुसैन अली निवासी ग्राम मसूकरा जिला हमीरपुर, रामसिंह पुत्र नत्थू सिंह निवासी गांव चंदौली पोस्ट खरौला जिला महोबा, शकुंतला देवी पत्नी भरत सिंह निवासी गांव सबुआ पोस्ट चरखारी महोबा, अर्जुन पुत्र दयाराम निवासी खरैला जिला महोबा, उत्तम कुमार पुत्र खेम चंद्र निवासी सतपुरवा चरखारी महोबा