आगरालीक्स…सोशल मीडिया पर सड़क सुरक्षा पाठ, जानें संभागीय परिवहन विभाग की यह पहल कितनी कारगर और कैसा है लोगों का रिस्पांस…
आगरा में अक्सर लोगों को सड़क सुरक्षा को लेकर नियम तब याद आती है, जब वे किसी हादसे का शिकार हो जाते हैं, लेकिन अब ऐसा न हो इसके लिए एक और पहल हुई है। संभागीय परिवहन विभाग सोशल मीडिया पर सड़क सुरक्षा पाठ पढ़ा रहा है। पिछले दो महीनों में यह अभियान तेजी से आगे बढ़ा है। विभाग के फेसबुक एकाउंट से अब तक 18 हजार लोग जुड़ चुके हैं। हालांकि इंस्टाग्राम, ट्विटर और यूट्यूब पर आरटीओ आगरा को फॉलो और सब्सक्राइब करने वालों की संख्या अभी उतनी नहीं है।संभागीय परिवहन विभाग के अधिकारियों की मानें तो सड़क सुरक्षा से जुड़े नियम पढ़ाए व रटाए जाना इस नई शुरूआत का मकसद है। कोशिश है कि सड़क सुरक्षा और जागरूकता से जुड़ी गतिविधियों को साोशल मीडिया के जरिए लोगों की आदत में घोला जाए। इससे लोगों में जागरूकता तो बढ़ेगी ही, साथ ही सड़क दुर्घटनाएं भी कम होंगे।
सोशल मीडिया पर आरटीओ (क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय) द्वारा सड़क सुरक्षा पाठ को प्रभावी ढंग से प्रसारित करने के लिए विभिन्न रणनीतियों का उपयोग किया जा रहा है। इसमें आकर्षक ग्राफिक्स और वीडियो का उपयोग, सूचनात्मक सामग्री शामिल है। इसके अतिरिक्त आरटीओ की योजना में है कि स्थानीय प्रभावशाली व्यक्तियों का भी सहयोग लिया जाए ताकि उनके संदेश को व्यापक दर्शकों तक पहुंचाया जा सके।
वर्तमान में विगत दो माह से आरटीओ विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, और यूट्यूब पर सक्रिय रूप से पोस्ट करके सड़क सुरक्षा के बारे पर महत्वपूर्ण जानकारी साझा कर रहा है। इसमें मई के महीने में पाठ—1 सड़क पार करते समय की सावधानी, पाठ—2 बच्चे बनें जागरूक, पाठ—3 स्कूली वाहनों को लेकर मानक, जून के महीने में पाठ—4 टैफिक लाइट्स की जानकारी, पाठ—5 यातायात संकेतकों का पालन, पाठ—6 यात्रा से पहले की सावधानी साझा किए जा चुके हैं।