आगरालीक्स…Agra News: आगरा में आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर आगे चल रहे ट्रक में बस जा घुसी, ट्रक के साथ बस 30 मीटर तक घिसटती रही, एक की मौत। ( Agra News: Bus hit truck on Agra-Lucknow Expressway , Driver died#Agra )
लखनऊ से दिल्ली के लिए 30 यात्रियों को लेकर बस जा रही थी, बस आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर गुरुवार रात को आगरा के फतेहाबाद क्षेत्र में पहुंची। बस ने आगे चल रहे ट्रक को ओवरटेक किया, ट्रक को ओवरटेक करते समय बस का ड्राइवर की तरफ का हिस्सा ट्रक से टकरा गया।
30 मीटर तक घिसटती गई बस
ट्रक में बस फंस गईं, 30 मीटर तक ट्रक में फंसी हुई बस आगे तक चली गई। हादसे के बाद बस में बैठी यात्रियों में चीख पुकार मच गईं। पुलिस ने बस में फंसे लोगों को बाहर निकाला। घायलों को सीएचसी फतेहाबाद में भर्ती कराया गया।
हादसे में एक की मौत
हादसे में बस के चालक महेश निवासी गुड़गांव की मौत हो गई, घायल यात्रियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।