आगरालीक्स …आगरा में बस डिवाइडर से टकराने के बाद पलटी, चीख पुकार मचने पर स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने यात्रियों को बाहर निकाला। ( Agra News : Bus turn turtle on Agra Kanpur Highway)
आगरा में शनिवार सुबह एत्मादपुर में बस डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गई। बस की स्पीड कम थी, बस के पलटने के बाद चीख पुकार मच गई। बस में बैठे यात्री बाहर निकल आए। स्थानीय लोगों ने भी बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला।
यात्रियों को मामूली चोट
पुलिस जांच में सामने आया है कि बस जयपुर से आई थी और फर्रुखाबाद जा रही थी, डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गई। कुछ यात्रियों को मामूली चोट आई है।