आगरालीक्स ….आगरा में ऐतिहासिक रामबरात और रामलीला की तिथि घोषित, रामबरात के समय और झांकियों में बदलाव।
आगरा की ऐतिहासिक श्रीरामबारात और रामलीला महोत्सव सितंबर में शुरू होगा। श्रीरामलीला कमेटी के महामंत्री राजीव अग्रवाल के अनुसार, 17 सितंबर को ऐतिहासिक रामलीला का शुभारंभ होगा, रामलीला का आयोजन 15 अक्टूबर तक किया जाएगा। ( Ram Barat Agra 2024 : Ramleela start from 17th September, Ram Barat on 28th September)
28 सितंबर को निकलेगी रामबारात
श्री रामलीला का आयोजन 17 सितंबर से शुरू होगी, 28 सितंबर को श्रीराम बरात निकलेगी। कमेटी के महामंत्री राजीव अग्रवाल का मीडिया से कहना है कि रामबरात में झांकियों की संख्या कम कर भव्यता पर ज्यादा ध्यान दिया जाएगा। पिछले वर्ष 120 झांकिया निकली थी, इस बार 101 झांकियां निकालने की योजना बनाई गइ्र है। श्रीमनकामेश्वर मंदिर से रात में रामबरात शुरू होती है, इस बार दोपहर तीन बजे से रामबरात शुरू करने पर विचार चल रहा है।
जनकपुरी के लिए इन क्षेत्रों से आए आवेदन
28 सितंबर को श्रीरामबरात के साथ ही 29 और 30 सितंबर को जनकपुरी का आयोजन होगा। जनकपुरी कहां सजेगी, इसके लिए कमला नगर, बल्केश्वर, शाहगंज, जयपुर हाउस, आवास विकास कालोनी और सिकंदरा क्षेत्र से आवेदन आए हैं।