आगरालीक्स आगरा के कारोबारी को किया गया अरेस्ट, जानें क्या है पूरा मामला.
आगरा के प्रोफेसर कॉलोनी हरीपर्वत निवासी मुकेश जैन पुत्र रतनलाल बैनारा के खिलाफ 2009 में लूट और आगजनी के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया था। वे लंबे समय से कोर्ट में हाजिर नहीं हुए। मुकेश जैन वर्तमान में जयपुर रह रहे थे। कोर्ट ने उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किए थे।

13 साल पुराने मामले में भेजा जेल
इंस्पेक्टर सिकंदरा आनंद कुमार शाही ने बताया कि 2009 में कारोबारी मुकेश जैन के खिलाफ लूट और आगजनी के आरोप में मुकदमा दर्ज हुआ था। कोर्ट से गैर जमानती वारंट जारी हुए थे, मंगलवार को उनके आगरा आने की जानकारी मिली, उन्हें अरेस्ट कर लिया गया, कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।