आगरालीक्स… विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में यूजी के बाद पीजी में प्रवेश के लिए संयुक्त विवि प्रवेश परीक्षा ( सीयूईटी) आज से, सीयूईटी यूजी की परीक्षा के लिए शारदा ग्रुप का आनंद इंजीनियरिंग कॉलेज, कीठम बना था केंद्र। 13 सितंबर तक आयोजित की जाएगी पीजी सीयूईटी, 3.50 लाख अभ्यर्थी होंगे शामिल।

केंद्रीय विश्वविद्यालय सहित 66 विश्वविद्यालय और उनसे संबदृध कॉलेजों में ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन में प्रवेश के लिए पहली बार सीयूईटी आयोजित की गई है। ग्रेजुएशन में प्रवेश के लिए सीयूईटी की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। अब नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा पोस्टग्रेजुएशन में प्रवेश के लिए सीयूईटी आयोजित की जा रही है।
12 सितंबर तक होगी सीयूईटी पीजी
सीयूईटी पीजी 12 सितंबर तक आयोजित की जाएगी, एक से तीन सितंबर तक होने वाली परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र जारी कर दिए गए हैं। इसके बाद अगले चरण की परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र आयोजित किए जाएंगे।