आगरालीक्स…. आगरा की पॉश कॉलोनी को लेकर कारोबारी दंतपी और डॉक्टर दंपती भिड़े, डॉक्टर दंपती के खिलाफ मुकदमा दर्ज। डॉक्टर दंपती ने भाजयुमो पदाधिकारी पर लगाए अभद्रता के आरोप।

आगरा की पॉश कॉलोनी प्रतापनगर में ज्वैलर गौरव बंसल रहते हैं, कॉलोनी में गेट लगा हुआ है। इसी कॉलोनी में स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. गरिमा गुप्ता ने कोठी ली थी, गेट उनकी कोठी के पास है। इससे उन्हें परेशानी हो रही थी, उन्होंने गेट हटवा दिया। 23 मई को गेट हटवाने पर विवाद हो गया। दोनों पक्ष आमने सामने आ गए। डॉक्टर गरिमा गुप्ता और उनके पति डॉ. भूपेंद्र गुप्ता का आरोप है कि भाजयुमो का एक पदाधिकारी गौरव बंसल के समर्थन में आया और अभद्रता की, गाली गलौज की, इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
कारोबारी की पत्नी ने डॉक्टर दंपती पर दर्ज कराया मुकदमा
इस मामले में कारोबारी गौरव बंसल की पत्नी ने थाना जगदीशपुरा में डॉ. भूपेंद्र गुप्ता और डॉ. गरिमा गुप्ता के खिलाफ बलवा, तोड़फोड़, मारपीट, जान से मारने की धमकी में मुकदमा दर्ज कराया है। वहीं, डॉक्टर दंपती ने भी तहरीर दी है, पुलिस उपायुक्त विकास कुमार का कहना है कि गेट वैध है या अवैध इसकी जांच नगर निगम और एडीए से कराई जा रही है, जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।