आगरालीक्स ….आगरा में एक आईएएस और कारोबारी बेटों के पिता वृद्धाश्रम पहुंचे, बोले करोड़ों की कोठी है लेकिन मेरे लिए जगह नहीं। 78 वर्षीय पिता बैंक के मैनेजर पद से रिटायर हैं।

आगरा के थाना कमला नगर क्षेत्र में रहने वाले 78 वर्षीय बुजुर्ग शनिवार दोपहर में रामलाल वृद्धाश्रम पहुंचे, वे अच्छे कपड़े पहने हुए थे। वृद्धाश्रम के कर्मचारियों ने पूछा कि किसी से मिलने आए हैं, बुजुर्ग रोने लगे बोले मिलने नहीं आया मैं खुद यहां रहने आया हूं।
एक बेटा आईएएस तो दूसर व्यापारी
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, बुजुर्ग ने वृद्धाश्रम के संचालक शिव प्रसाद शर्मा को बताया कि उनका एक बेटा आईएएस और दूसरा व्यापारी है। बेटी की संपन्न परिवार में शादी हुई है। व्यापारी बेटा अपना हिस्सा लेकर अलग हो गया, आईएएस की पोस्टिंग बहुत दूर है। यहां करोड़ों की कोठी है, मैनेजर के पद से रिटायर हुए हैं इसलिए पेंशन भी अच्छी मिलती है किसी बात की कमी नहीं है लेकिन घर घर जैसा नहीं है हर कोई अपमानित और नौकरों जैसा व्यवहार करता है।
पत्नी देते ही ताने, लगी रहती है मोबाइल में
बुजुर्ग का कहना है कि कोठी में वे और उनकी पत्नी रहती हैं, पत्नी घंटों मोबाइल में व्यस्त रहती है। कुछ कहने पर ताने देती हैं, नौकरों की तरह व्यवहार करती हैं। आईएएस बेटा फोन पर बात करता है तो अपमानिक करता है। कोठी में रहने का मन नहीं करता, इसलिए यहां रहने आए हैं।