आगरालीक्स …Agra News : आगरा की पॉश कॉलोनी से नौकर कैश लेकर भाग गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ( Agra News : Businessman lodge FIR against Servant#Agra )
आगरा की सूर्य नगर कॉलोनी स्थित विभव एक्जोटिका में मधु टंडन रहते हैं, उन्होंने मुकदमा दर्ज कराया है। इसमें कहा है कि उनके घर और दुकान पर छह साल से अम्बाला का रहने वाला राजकुमार सोनी नौकरी कर रहा था। 15 मार्च को घर से 80 हजार कैश लेकर नौकर फरार हो गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।