आगरलीक्स …Agra News : आगरा के डॉ. आंबेडकर विवि के प्रति कुलपति प्रो. अजय तनेजा ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विवि, लखनऊ के कुलपति बने। कई चुनौती, विवि से 3 महीने में दूसरे कुलपति। ( Agra News : DBRAU, Agra Pro VC Prof. Ajay Taneja appointed as VC Of Khwaja Moinuddin Chishti Language Univ Lucknow#Agra )
आगरा के रहने वाले और विवि के तीन साल से अधिक समय से प्रति कुलपति प्रो. अजय तनेजा ने सेंट जोंस कॉलेज से बीएससी, एमएससी और पीएचडी की। इसके बाद सेंट जोंस कॉलेज के रसायन विज्ञान विभाग में 15 साल तक अध्यापन किया। 2018 में डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि ज्चाइन किया और रसायन विज्ञान विभाग के साथ ही डीन रिसर्च, एक्यूआईसी, सीडीसी के डीन और निदेशक रहे। उनकी पत्नी डॉ. मोनिका तनेजा सेंट एंथनीज स्कूल में बायोलॉजी की शिक्षिका हैं।
तीन साल के बनाए गए कुलपति
कुलाधिपति आनंदीबेन पटले ने प्रो. अजय तनेजा को ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विवि, लखनऊ का तीन साल के लिए कुलपति नियुक्त किया है। इससे पहले इसी वर्ष विवि के गणित विभाग के प्रो. संजीव कुमार को महाराजा सुहेल देव विश्वविद्यालय, आजमगढ़ का कुलपति बनाया गया था।
प्रो. तनेजा के लिए कई चुनौती
ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विवि, लखनऊ के कुलपति प्रो. एनबी सिंह को 10 जनवरी को राजा महेंद्र प्रताप सिंह विवि अलीगढ़ का कुलपति बनाया गया था इसके बाद से कुलपति का पद रिक्त था। प्रो.अजय तनेजा को कुलपति बनाया गया है। ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विवि, लखनऊ के पूर्व कुलपति माहरूख मिर्जा के समय नियुक्तियों में धांधली और गड़बड़ी के आरोप लगने के बाद शिक्षकों के खिलाफ सेवा समाप्ति की कार्रवाई भी चल रही है।