आगरालीक्स ….आगरा में एक और रैकेट सक्रिय, कारोबारी को धमकी देकर की वसूली, तीन पर मुकदमा दर्ज।
आगरा के जमुना पाली इंडस्ट्रीज, हाथरस रोड, यमुना पार के संचालक मोहित अग्रवाल का आरोप है कि तीन युवक उनकी फैक्ट्री में आए, पहले उन्होंने खुद को प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से बताया। आईकार्ड मांगने पर कहने लगे कि मीडिया से हैं। उन्होंने फैक्ट्री के कारण फैक्ट्री से प्रदूषण फैलने की शिकायत मिल रही है। इस मुददे को इतना दिखाएंगे कि फैक्ट्री बंद हो जाएगी।

मध्यस्तता कराने पहुंचा एक अन्य युवक
इसके बाद एक अन्य युवक इस मामले में मध्यस्तता कराने के लिए फैक्ट्री में पहुंचा। उसने सौदेबाजी की, फैक्ट्री संचालक मोहित अग्रवाल का आरोप है कि उसने 18 दिसंबर 2021 को 50 हजार और 14 जनवरी को 30 हजार रुपये दे दिए। इसके बाद भी वे नहीं माने और 25 फरवरी को दोबारा फैक्ट्री में आ गए।
मुकदमा दर्ज
इस मामले में पुलिस ने मोहित अग्रवाल की तहरीर पर खुद को मीडिया कर्मी बताते हुए धमकी देकर चौथी वसूली करने के आरोप में पुष्पेंद्र सिंह, सरवेंद्र सिंह, तपेंद्र सिकरवार और एक अन्य पर मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस विवेचना कर रही है, इसके बाद कार्रवाई की जाएगी।