आगरालीक्स …आगरा में हाईवे पर व्यापारी से लूट, तगादा कर लौट रहे व्यापारी से बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने की लूट।
टूंडला के रहने वाले व्यापारी कुंजन जैन का कोयले का काम है, हाईवे पर ढाबों में कोयला सप्लाई करते हैं। गुरुवार को बाइक से तगादा करने के लिए आए थे, हाईवे स्थित ढाबों से तगादा किया। इसके बाद बाइक से एत्मादपुर से टूंडला लौट रहे थे, एत्मादपुर में श्री राम ढाबे के पास सर्विस रोड पर बाइक सवार तीन बदमाशों ने रोक लिया।
कैश, मोबाइल के साथ बाइक लूट ले गए बदमाश
बाइक सवार तीन बदमाशों के चेहरे ढके हुए थे, व्यापारी कुंजन जैन से बदमाशों ने कैश, अंगूठी के साथ ही मोबाइल और बाइक भी लूट ले गए। व्यापारी की सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी है।