आगरालीक्स… आगरा में व्यापारी ने कहा कि पत्नी नौकरी छोड़ दे, तभी उसे साथ रखेगा। पत्नी की तीन साल पहले सरकारी नौकरी लगी है।
आगरा के एक व्यापारी और उनकी पत्नी का मामला परिवार परामर्श केंद्र पहुंचा, व्यापारी की हार्डवेयर की दुकान है। 13 साल पहले शादी हुई थी, व्यापारी ने तीन साल पहले लेखपाल की नौकरी के लिए पत्नी का आवेदन करा दिया, पत्नी का सलेक्शन हो गया और लेखपाल के पद पर ज्वाइन कर लिया। मगर, पिछले कुछ दिनों से व्यापारी और उनकी पत्नी के बीच विवाद शुरू हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि पत्नी मायके चली गई, यह मामला परिवार परामर्श केंद्र पहुंच गया।
घर का काम नहीं करती पत्नी
व्यापारी और उनकी पत्नी को रविवार को परिवार परामर्श केंद्र बुलाया गया, यहां व्यापारी ने पत्नी पर आरोप लगाए कि नौकरी लगने के बाद से वह घर का काम नहीं करती है। सुबह भी काम करके नहीं जाती है और नौकरी से लौटने के बाद भी काम नहीं करती है। पत्नी का कहना है कि पति झूठ बोल रहे हैं, वह काम करती है लेकिन हर काम में पति टीकाटिप्पणी करते हैं और नौकरी छुड़वाना चाहते हैं। दोनों के बीच समझौता कराने के प्रयास किए गए लेकिन व्यापारी ने स्पष्ट कर दिया कि पत्नी जब नौकरी छोड़ देती तभी वह उसे अपने साथ रखेगा।