आगरालीक्स..(Agra News 10th March 2022 ).. आगरा में बड़ी वारदात, कारोबारी की पत्नी और बेटी की हत्या कर कैश और ज्वैलरी लूट ले गए बदमाश, 10 साल के बच्चे ने बेड के नीचे छिपकर बचाई जान।
आगरा के बाह में मोहल्ला कल्याण सागर में उमेश पैंगोरिया दो मंजिला मकान में रहते हैं। उनका बाह में फुटवियर की दुकान है। दो मंजिला मकान में उमेश पैंगोरिया नीचे सो रहे थे और उनकी पत्नी कुसुमा, बेटी 38 साल की सरिता और उनकी बेटी का बेटा 10 साल का अंकुश दूसरी मंजिल पर सो रहा था। रात में छत के रास्ते से बदमाशों ने धावा बोल दिया। बदमाशों ने कुसुमा और सरिता की गला दबाकर हत्या कर दी।

अंकुश ने बेड के नीचे छिपकर बचाई जान
बदमाशों ने पहले कुसुमा का गला दबाया, इसके बाद बेटी सरिता का, मौका देखकर अंकुश बेड के नीचे छिप गया। इसके बाद बदमाशों ने अलमारी के ताले तोड़े, कैश और ज्वैलरी लेकर छत के रास्ते से ही भाग गए।
बदमाशों के जाने के बाद कारोबारी को चला पता
कुछ ही देर में बदमाश वारदात कर भाग गए, बदमाशों के जाने के बाद अंकुश बेड के नीचे से निकला। उसने अपने नाना उमेश को वारदात की जानकारी दी, स्थानीय लोगों को जानकारी हुई। कुछ ही देर में पुलिस भी पहुंच गई। कुसुमा और सरिता को सीएचसी लेकर गए लेकिन मौत हो चुकी थी। एसएसपी सुधीर कुमार सिंह पुलिस फोर्स के साथ पहुंच गए, बदामशों की धरपकड़ के प्रयास में पुलिस जुटी हुई है।