आगरालीक्स…Agra News: आगरा में केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा यानी सी टेट की परीक्षा 35 केंद्रों पर चल रही है। कल भी दो पाली में परीक्षा होगी।
सी टेट की परीक्षा के लिए जिले में 35 केंद्र बनाए गए हैं। नोडल कोआर्डिनेटर आरके दुबे के अनुसार, पहले दिन शनिवार सात फरवरी को सुबह की पाली में 9.30 बजे से परीक्षा शुरू हो गई है और दोपहर 12 बजे तक परीक्षा चलेगी। वहीं, दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2.30 बजे से शाम पांच बजे तक होगी।
कल भी 35 केंद्रों पर परीक्षा
आठ फरवरी को भी सीटेट की परीक्षा 35 केंद्रों पर दो पाली में होगी।