मथुरालीक्स …Mathura News: बोर्ड परीक्षा के चलते मोबाइल गेम खेलने से रोकने पर 12 वीं का छात्र घर से लापता, मोबाइल भी घर पर ही छोड़ गया, पुलिस जांच में जुटी।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मथुरा के बलदेव के रीढ़ा मोहल्ला के रहने वाले विजय कुमार और सुनीता का बेटा अंकित चौधरी कक्षा 12 का छात्र है, अंकित को मोबाइल गेम खेलने की लत लग गई। इससे वह बोर्ड परीक्षा शुरू होने जा रही हैं इसके बाद भी उसने मोबाइल गेम खेलना बंद नहीं किया। इस पर शुक्रवार को सुनीता ने बेटे अंकित चौधरी की डांट लगा दी और मोबाइल गेम ना खेलने के लिए कहा , यह भी कहा कि इसके बाद भी वह मोबाइल गेम खेलना बंद नहीं करता है तो उसके पिता से भी शिकायत की जाएगी। ( Mathura News: 12th student goes missing after Mother oppose Mobile game )
घर से चला गया अंकित, मोबाइल घर पर ही मिला
कुछ देर बाद ही अंकित चौधरी अपने घर से चला गया, अंकित के घर पर दिखाई ना देने पर सुनीता ने उसकी तलाश की तो पता नहीं चला। इसके बाद उसके दोस्त और रिश्तेदारी में भी अंकित की तलाश की लेकिन अंकित का पता नहीं चला, उसके मोबाइल पर फोन किए तो मोबाइल घर पर ही रखा हुआ था। परिजनों ने उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई है, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस जांच में जुटी हुई है।