आगरालीक्स ….आगरा में कैफे कॉफी डे ग्लोबल लिमिटेड के आउटलेट के मैनेजर पर घोटाला करने के आरोप, कस्टमर्स से अपने यूपीआई एकाउंट में बिल का कराया भुगतान, जीएम ने दर्ज कराया मुकदमा।

आगरा के ताजगंज थाना क्षेत्र में फतेहाबाद रोड पर कैफे कॉफी डे ग्लोबल लिमिटेड का आउटलेट है। कंपनी के सीनियर जीएम राहुल जैरथ ने थाना ताजगंज में प्राथमिकी दर्ज कराई है। आरोप लगाए हैं कि कैफे कॉफी डे ग्लोबल लिमिटेड के आउटलेट के फतेहाबाद आउटलेट पर छह साल से मैनेजर के पद पर धांधुपुरा निवासी अंकुर शर्मा काम कर रहा था। उसके बारे में शिकायत मिली, उसने कंपनी की साख को क्षति पहुंचाई।
इंटरनल ऑडिट में खुला मामला
सीनियर जीएम राहुल जैरथ का आरोप है कि कंपनी ने इंटरनल ऑडिट कराया, इसमें घोटाला पकड़ा गया। कंपनी की सेल की रकम अंकुर शर्मा ने अपने इस्तेमाल में ले ली, कस्टमर्स के बिल का भुगतान भी अपने यूपीआई एकाउंट में कराया। इस मामले में छह अगस्त को अंकुर शर्मा को नोटिस दिया गया।
10 लाख की चौथ मांगने का आरोप
सीनियर जीएम राहुल जैरथ का आरोप है कि नोटिस में अंकुर शर्मा से कहा गया कि वह आउटलेट पर न आए लेकिन वह नहीं माना। वह आउटलेट पर आता रहा, कंपनी के अधिकारी आउटलेट पर पहुंचे तो अंकुर शर्मा अपने साथ दो अन्य कर्मचारियों को लेकर पहुंचा और गाली गलौज की, 10 लाख रुपये की चौथ मांगी।
जांच के बाद कार्रवाई, नौकरी से निकाला
इस मामले में सीनियर जीएम राहुल जैरथ की तहरीर पर थाना ताजगंज में प्राथिमिकी दर्ज की गई है। अंकुर शर्मा को कंपनी ने नौकरी से निकाल दिया है। ताजगंज इस्पेक्टर भूपेंद्र कुमार बालियान का कहना है कि जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
(Photo Credit Social Media )