आगरालीक्स…आई लव आगरा प्वाइंट पर जी20 मेहमानों के लिए काटा गया केक. रॉयल वेलकम से अभिभूत हुए वीवीआईपी…
आगरा में जी20 देशों का प्रतिनिधिमंडल आ चुका है. खेरिया एयरपोर्ट पर इनके पहुंचने पर आगरा प्रशासन की ओर से इनका रॉयल वेलकम किया गया. बग्गियों में सवार करके इन मेहमानों को एयरपोर्ट से बाहर लाया गया. यहां ड्रोन कैमरों द्वारा पुष्प वर्षा की गई. एक ओर शहनाई वादन चल रहा था तो दूसरी ओर ब्रज के नृत्य की आभा बिखर रही थी. खेरिया एयरपोर्ट से इन मेहमानों को ताजगंज स्थित आइ लव आगरा प्वाइंट पर लाया गया. अपने शानदार स्वागत से जी20 के ये मेहमान भी अभिभूत नजर आए.

आई लव आगरा प्वाइंट पर इन मेहमानों के साथ केक काटकर खुशी बांटी गई. केक को मंडलायुक्त, जिलाधिकारी और पुलिस आयुक्त के साथ नगर आयुक्त ने काटा. इसके बाद मेहमानों के स्वागत कार्यक्रम का आयोजन भी यहां भव्य तरीके से किया गया. कलाकारों द्वारा डांस की शानदार प्रस्तुति दी गई और भारतीय संस्कृति से इन मेहमानों को अपने ही अंदाज से परिचित कराया.
लंबी तैयारियों के बीच आखिरकार वो घड़ी आ ही गई जब जी20 के वीवीआईपी आगरा पहुंचे. आगरा के खेरिया एयरपोर्ट पर जी20 देशों का यह डेलिगेशन पहुंचा. डेलिगेशन में 100 से 125 प्रतिनिधि शामिल रहे. इनके यहां पहुंचने पर रॉयल तरीके से स्वागत किया गया. एक ओर ब्रज का नृत्य हो रहा था तो वहीं दूसरी ओर शहनाई का वादन. एयरपोर्ट पर आते ही पुष्प वर्षा के साथ इन मेहमानों का स्वागत किया गया. गुब्बारे भी छोड़ें गए और छोटे—छोटे बच्चों ने इस डेलिगेशन का स्वागत किया. बग्गियों में इन सभी मेहमानों को एयरपोर्ट से बाहर निकाला गया. जी 20 डेलीगेशन की ड्रोन से पुष्प वर्षा करके स्वागत किया गया. जगह—जगह देश की संस्कृति के कार्यकम आयोजित किए जा रहे हैं.
