आगरालीक्स…आगरा के दवा कारोबारी खुश. आनलाइन दवाओं की बिक्री कर रही कंपनियों को डीजीसीआई ने जारी किया नोटिस. दो दिन में मांगा जवाब
आगरा के फव्वारा स्थित दवा मार्केट में आज दवा व्यापारियों की एक बैठक आयोजित की गई जिसमें डीजीसीआई द्वारा आनलाइन दवाओं की बिक्री करने वाली कपंनियों को नोटिस जारी करने पर हर्ष जताया गया. बैठक की अध्यक्षता ओम प्रकाश चोइथवानी ने की. महामंत्री महेश अग्रवाल नपे बताया कि डीजीसीआई द्वारा ऑनलाइन दवा की बिक्री कर रहे कारपोरेट घरानों को कारण बताओ नोटिस जारी कर दो दिन में जवाब मांगा है, क्योंकि ऑनलाइन दवा बिक्री कर रही कंपनियां नियमों को ताक पर रखकर सेंसेटिव, प्रतिबंधित दवाएं और प्रेगनेंसी टेस्ट किट को आसानी से हर घर में उपलब्ध करा रही थीं, जो कि नियमों के विरुद्ध है. दवा व्यापारियों ने आरोप लगाया कि आनलाइन में सस्ते की आड़ में नकली दवाइयों की भी सप्लाई हो रही थी जिसे विभाग के अधिकारियों द्वारा पकड़ा भी जा चुका है.

उन्होंने कहा कि ऑल इंडिया केमिस्ट एंड ड्रजिस्ट एसोसिएशन लगातार केंद्र सरकार को आगाह कर रहा था कि भारत के ड्रग अधिनियम, फार्मेसी अधिनियम और अन्य दवाओं से संबंधित नियम आदेश, आचार संहिता,जनता के स्वास्थ्य के लिए खतरनाक इंटरनेट पर दवाओं की बिक्री की अनुमति नहीं देते है और छूट या अन्य योजनाओं के साथ विज्ञापन द्वारा दवा बिक्री को बढ़ावा देने की अनुमति नहीं देते हैं। मीडिया प्रभारी सुन्दर लाल चेतवानी ने बताया कि ऑल इंडिया केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन 15 फरवरी से ऑन लाइन दवा बिक्री के विरोध में पूरे भारत के जिले की हर तहसील में हल्ला बोल कर प्रदर्शन कर इनके खिलाफ करवाही की मांग कर विरोध करना चाहते थे, इससे पहले ही रसायन व उर्वरक कैबिनेट मंत्री मनसुखलाल मंडाविया ने एसोसिएशन के अध्यक्ष जेएन शिंदे, राजीव सिंघल व अन्य पदाधिकारियों संग मीटिंग कर इस पर उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया था।
अब मंत्रालय द्वारा आनलाइन दवा बेचने वाली कंपनियों को शो कोज नोटिस जारी किया गया है। इसकी सूचना प्रदेश के अध्यक्ष दिवाकर सिंह और महामंत्री सुधीर अग्रवाल द्वारा दी गई, जिससे मार्केट में बैठक कर सरकार द्वारा छोटे और मझोले दुकानों को बचाने के प्रयास की सराहना की गई और खुशी जाहिर की गईं। बैठक में संदीप गुप्ता,हरिओम सिंघल,पुनीत कालरा,सुनील गुप्ता,जगदीश राठी,अभिषेक अग्रवाल,आशीष जैन, चंद्रपकांत,महेश नारायणी,मनीष गुप्ता,मनोज गुप्ता,हेमंत बिंदल,चुनमुन आदि उपस्थित रहे ।