Friday , 16 January 2026
Home बिगलीक्स Agra News : Campaign to beat TB in Agra #Agra
बिगलीक्स

Agra News : Campaign to beat TB in Agra #Agra

आगरालीक्स…Agra News : टीबी मुक्त आगरा के लिए अभियान हुआ तेज।
शुक्रवार को कैंप कार्यालय से जिलाधिकारी अरविन्द मल्लपा बंगारी ने टीबी जागरूकता के लिए निक्षय वाहन की शुरुआत की है, जिसका उद्देश्य लोगों को टीबी के लक्षणों, बचाव और उपचार के प्रति जागरूक करना है। निक्षय वाहन एक मोबाइल यूनिट के रूप में घर-घर जाकर लोगों को जागरूक करेगा और उन्हें टीबी के बारे में जानकारी प्रदान करेगा ।


मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अरुण श्रीवास्तव द्वारा अपने संबोधन में टीबी हारेगा देश जीतेगा से शुरुआत करते हुए कहा कि सभी लोग 100 दिवसीय सघन जागरूकता अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सेदारी निभाए ताकि आने वाले समय में आपके शहर व गांव सहित ग्राम पंचायत को टीबी जैसी बीमारी से मुक्त किया जा सके। निक्षय वाहन के माध्यम से टीबी की रोकथाम के लिए घर-घर तक जागरूकता के संदेश दिए जाएंगे।
जिला क्षय रोग अधिकारी ने बताया कि यह वाहन जन जागरूकता के लिए शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों के विभिन्न हिस्सों में घूमेगा और टीबी के बारे में जानकारी प्रदान करेगा साथ ही निक्षय वाहन में विभिन्न स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हैं, जिनमें शामिल हैं टीबी की जांच और उपचार की सुविधा उपलब्ध है, शुगर की जांच की सुविधा उपलब्ध है, एचआईवी की जांच की सुविधा उपलब्ध है, ब्लड प्रेशर की जांच की सुविधा उपलब्ध है। मोबाइल मेडिकल यूनिट के जरिए CY-टीबी जांच व 16 चैनल वाले टूनाट मशीन से टीबी के संभावित मरीजों की तुरंत एक्स रे कर जांच एवं उपचार किया जाएगा।

निक्षय वाहन में विभिन्न स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हैं,

  • टीबी की जांच और उपचार
  • शुगर की जांच
  • एचआईवी जांच
  • ब्लड प्रेशर की जांच
  • टूनाट मशीन से टीबी जांच

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Weather: Dense fog is expected in Agra for the next 48 hours. IMD issued an orange alert…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में अगले 48 घंटे घने कोहरे के आसार. मौसम विभाग ने...

आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News : kids flock back to the school in Agra

आगरालीक्स…’ठंड जारी—छुट्टियां खत्म’, 15 दिन बाद स्कूल खुले मगर पहले सन्नाटा पसरा...

बिगलीक्स

Agra News : 150 Officer of Income tax survey on Agra’s Bhole Baba group & four other firms after continue after 24 Hours

आगरालीक्स …आगरा की भोले बाबा ग्रुप सहित पांच फर्मों के 35 ठिकानों...

बिगलीक्स

Agra Local News : Woman died after C-Section in Agra

आगरालीक्स आगरा के हॉस्पिटल में सिजेरियन डिलीवरी के बाद प्रसूता की बिगड़ी...

error: Content is protected !!