Monday , 19 October 2026
Home आगरा Agra News: Captivating performances held in honor of the Tricolour at Prelude Public School, Agra on Independence Day 2026
आगरा

Agra News: Captivating performances held in honor of the Tricolour at Prelude Public School, Agra on Independence Day 2026

114

आगरालीक्स…आगरा के प्रिल्यूड में तिरंगे के सममान में हुईं आकर्षक प्रस्तुतियां. स्वतंत्रता दिवस के महत्व तथा राष्ट्र निर्माण में युवा पीढ़ी की भूमिका और कर्तव्यों पर विचारों ने किया प्रभावित

प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल में 80वाँ स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया, जिसमें राष्ट्रप्रेम की भावना के साथ विद्यार्थियों की साहित्यिक, सांस्कृतिक, संगीत एवं नृत्य प्रतिभाओं का मनमोहक प्रदर्शन देखने को मिला। समारोह का शुभारंभ ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान के साथ हुआ। तिरंगे के सम्मान में पूरा वातावरण राष्ट्रभक्ति एवं गौरव की भावना से ओत-प्रोत हो गया। समारोह के मुख्य अतिथि शशि भूषण शिरोमणि रहे, जिनके स्वतंत्रता आंदोलन से जुड़े अनुभव तथा सामाजिक सेवा, शिक्षा, वास्तुकला और राष्ट्रनिर्माण के प्रति उनका समर्पित जीवन विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत रहा।

प्रधानाचार्या सीमा सहजपाल के संबोधन के पश्चात हेड बॉय तन्मय श्रीवास्तव ने स्वतंत्रता दिवस के महत्व तथा राष्ट्र निर्माण में युवा पीढ़ी की भूमिका और कर्तव्यों पर प्रेरणादायी विचार प्रस्तुत किए। इसके बाद प्री-प्राइमरी व प्राइमरी के विद्यार्थियों ने मनमोहक नृत्य व नाटक प्रस्तुति से सभी का मन मोह लिया। समारोह का विशेष आकर्षण विद्यालय की वार्षिक पत्रिका ‘अक्षरा 2025-26’ का विमोचन रहा, जो विद्यार्थियों की साहित्यिक प्रतिभा, रचनात्मक अभिव्यक्ति, उपलब्धियों एवं विद्यालय की विविध गतिविधियों का जीवंत दस्तावेज है। मुख्य अतिथि ने विद्यार्थियों से स्वतंत्रता के मूल्यों को समझने, अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करने तथा समाज एवं राष्ट्र के विकास में सकारात्मक योगदान देने का आह्वान किया।

इंटरैक्ट जिला सम्मेलन में विद्यालय ने RID 3110 के 110 विद्यालयों में सर्वश्रेष्ठ इंटरैक्ट क्लब का गौरव प्राप्त किया। विद्यार्थियों ने विभिन्न श्रेणियों में छ: प्रतिष्ठित जिला स्तरीय सम्मान प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। सम्मानित विद्यार्थियों में हर्ष भारद्वाज, अंशुमन सिकरवार, अपार शल्या, अर्ज रागिनी सारस्वत, अंशिका मिश्रा एवं साक्षी भोजवानी शामिल रहे। इसके अतिरिक्त शिवांश मुरवरिया, उज्ज्वल अग्रवाल एवं अक्षर मिश्रा को जिला टीम में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रशस्ति-पत्र प्रदान किए गए। क्लब सलाहकार सुश्री चांदनी अरोड़ा को उत्कृष्ट मार्गदर्शन एवं नेतृत्व के लिए एक्टिव क्लब एडवाइजर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। विद्यालय को ब्रेस्ट कैंसर जागरूकता अभियान में उत्कृष्ट सेवा के लिए विशेष उल्लेख तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति प्रतिबद्धता के लिए ग्रीन स्कूल प्रमाण-पत्र भी प्राप्त हुआ। कार्यक्रम के दूसरे चरण में अंतर्सदनीय सामूहिक नृत्य व गायन प्रतियोगिता आयोजित की गईं, जिसमें के विद्यार्थियों ने ऊर्जा, रचनात्मकता, अनुशासन और उत्कृष्ट टीमवर्क का परिचय देते हुए मनमोहक प्रस्तुतियाँ दीं।

प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में गायिका ललिता करमचंदानी, कथक नृत्यांगना रुचि शर्मा, तथा कथक नृत्यांगना व संगीत शिक्षिका उर्वशी शर्मा उपस्थित रहीं, जिन्होंने विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए उनके सुर, ताल, भावाभिव्यक्ति, अनुशासन, रचनात्मकता एवं सामूहिक प्रयास की प्रशंसा की। विद्यालय के निदेशक डॉ. सुशील गुप्ता ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया तथा उनकी मेहनत, प्रतिभा और सामूहिक प्रयास की सराहना की।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Obituaries of Agra on 19th October 2026

आगरालीक्स:…आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए कॉल...

आगरा

Agra News: State Commission for Women Chairperson Dr. Babita Chauhan visited ELF Gardenia, which is decorated with bonsai plants

आगरालीक्स…आगरा में 500 से अधिक बोन्साई पौधों से सजा ईएलएफ गार्डेनिया. राज्य...

आगरा

Agra News: The Dussehra festival at St. John’s in Agra will be a grand affair….agramews

आगरालीक्स…आगरा के सेंट जॉन्स पर भव्य होगा दहशरा महोत्सव. पहली बार निकलेगी...

आगरा

Agra News: Police officials visited all the ghats to inspect the arrangements for the immersion of Durga idols…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में कल और परसों दुर्गा प्रतिमा विसर्जन. पुलिस अधिकारियों ने देखीं...

error: Content is protected !!