आगरालीक्स…. आगरा में रील बनाने के लिए कार से स्टंट का एक और वीडियो वायरल, एक अरेस्ट, दो की तलाश।

आगरा में मंगलवार को वीडियो वायरल हुआ, वीडियो सुल्तानगंज की पुलिया से भगवान टॉकीज के बीच हाईवे पर कार में बनाया गया। कार के शीशे खोलकर खिड़की पर बैठकर दो युवक रील बना रहे थे, कार चला रहा युवक वीडियो बना रहा था। चलती कार में स्टंट कर रहे थे, यह वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने छानबीन शुरू की, कार के नंबर से वीडियो बना रहे युवक को अरेस्ट कर लिया।
एक किया अरेस्ट
कार के नंबर से पुलिस ने सोनू निवासी फाउंड्री नगर को अरेस्ट कर लिया, वह कार चला रहा था। कार टैक्सी में चलती है उसके साथी की तलाश की जा रही है।
कार से स्टंट करने पर तीन किए जा चुके हैं अरेस्ट
इससे पहले कार से स्टंट करने के मामले में तीन दोस्तों को अरेस्ट किया जा चुका है, ये वाटरवक्र्स से सुल्तानगंज की पुलिया के बीच रील के लिए कार पर स्टंट कर रहे थे। इनके पीछे चल रहे राहगीर ने वीडियो बना लिया, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने अरेस्ट कर लिया था। सात हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया।