आगरालीक्स…. आगरा में 31 जनवरी तक दो दिन ही बैंक खुलेंगे, बैंक के काम आज और 27 जनवरी को ही निपटा सकते हैं।

आगरा में बुधवार को बैंक खुलेंगे, बैंकों में भीड़ भी रहेगी। महीने के अंत में 31 जनवरी तक दो दिन ही बैंक खुल रहे हैं। 26 जनवरी को बैंक बंद रहेंगे, 27 जनवरी को बैंक खुलेंगे। 28 जनवरी को चतुर्थ शनिवार है इसलिए बैंक बंद रहेंगे, 29 जनवरी का रविवार है।
30 और 31 जनवरी को हड़ताल
भारतीय बैंक संघ द्वारा बैंक अधिकारियों, कर्मचारियों की विभिन्न मांगों को लेकर 30 और 31 जनवरी को बैंक कर्मी हड़ताल पर रहेंगे।