आगरालीक्स…Agra News: आगरा में तेज स्पीड कार ने बाइक और आटो में टक्कर मारी, कई मीटर दूर जाकर गिरे, दो की मौत। दो गंभीर घायल। ( Agra News: Car hit bike on Karkunj road, two died#Agra)
आगरा के आवास विकास कॉलोनी सिकंदरा के करकुंज रोड पर रविवार रात 11.15 बजे सफेद रंग की कार पानी की टंकी से करकुंज की तरफ जा रही थी। वहीं, करकुंज चौराहे की तरफ से पानी की टंकी की तरह बाइक सवार तीन युवक आ रहे थे। तेजी स्पीड कार ने बाइक में टक्कर मारी, अनियंत्रित कार ने आटो को भी चपेट में ले लिया।
कई मीटर दूर जाकर गिरी बाइक, आटो क्षतिग्रस्त
हादसा इतना भीषण था कि कार कई मीटर दूर जाकर गिरी। आटो बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। तेज आवाज सुनकर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। घायलों को उठाकर पुलिस की मदद से एसएन मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। बाइक पर तीन लोग सवार थे और आटो में कोई सवारी नहीं थी केवल चालक था।
दो की मौत, दो गंभीर घायल
एसएन मेडिकल कॉलेज में हरीपर्वत की गिहारा बस्ती के रहने वाले 21 साल के आशुतोष और ऋतिक को डॉक्टरों ने म्रत घोषित कर दिया। जबकि साजन घायल है। वहीं, आटो चालक सेक्टर 12 निवासी सौरभ भी गंभीर घायल है।