आगरालीक्स….Agra News: आगरा में केंद्रीय राज्य मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल के बेटे पार्थ बघेल की पालिटिक्स में एंट्री। अपने समाज के लोगों को लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में किया संबोधित। ( Agra News: Central state minister SP Singh Baghel son Parth Baghel address Lokmata Ahilyabai Holkar Jayanti programme#Agra)
पुण्य श्लोक लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर जन्म त्रिशताब्दी वर्ष स्मृति अभियान- 2025 के अंतर्गत जीआईसी मैदान आगरा में विशाल जनसभा के मुख्य अतिथि उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, सीएम योगी आदित्यनाथ के पहुंचने से पहले केंद्रीय राज्य मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल के बेटे पार्थ बघेल ने जनसभा को संबोधित किया। पार्थ बघेल ने कहा कि लोकमाता से हमें प्रेरणा लेनी चाहिए, समाज की महान विभूतियों से हमें सीखने और आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है। पिछले एक महीने से पिता जी (प्रो. एसपी सिंह बघेल) के साथ जयंती समारोह की तैयारियों में लगा हुआ था। यह पहली बार था जब पार्थ बघेल ने सभा को संबोधित किया। हालांकि अपने पिता ( प्रो. एसपी सिंह बघेल) के चुनाव प्रचार में पार्थ बघेल अहम भूमिका निभा चुके हैं।
केंद्रीय राज्य मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल ने कहा कि जो समाज अपने पुरखों का सम्मान नहीं करता उसे सत्ता और समाज में भी सम्मान नहीं मिलता, पुरखे भी लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर हों जिन्होंने 12 हजार से अधिक मंदिरों, घाटों, प्याऊ, धर्मशालाएं बनाई तथा आक्रांताओं द्वारा तोड़े गए मंदिरों का जीर्णोद्धार कर धार्मिक, सांस्कृतिक आस्थाओं को पुनर्जीवित किया, महिला शिक्षा हो या न्याय की स्थापना लोक माता अहिल्याबाई होल्कर जी ने सनातन धर्म के लिए कार्य किया ऐसे पुरखे व महापुरुष सर्व समाज के होते हैं।
लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर के गांव उनके मायके महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले के चोंडी गांव से पधारे तथा सभापति विधानपरिषद महाराष्ट्र राम शंकर राव शिंदे ने भी लोक माता अहिल्याबाई होल्कर के बारे में बताया तथा कहा कि अभी अहमदनगर का नाम अहिल्याबाई के नाम पर महाराष्ट्र सरकार द्वारा घोषणा की गई है, लोकमाता ने सिर्फ मालवा क्षेत्र के लिए नहीं संपूर्ण भारत में तीर्थस्थानों को पुनः बनाया।