आगरालीक्स…Agra News: आगरा में कार शोरूम में घुसी, बाल बाल बचे लोग।
आगरा में रविवार को दिल्ली नंबर की कार थाना रकाबगंज क्षेत्र के नगला छउआ स्थित इलेक्ट्रोनिक वाहन के शोरूम में जा घुसी, कार के शोरूम में घुसने से अफरा तफरी मच गई।
बाइक हुए क्षतिग्रस्त
अचानक से कार के अनियंत्रित होकर शोरूम के गेट में घुसने से लोग दहशत में आ गए। शोरूम के बाहर खड़े वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए। चालक कार को छोड़कर भाग गया। शोरूम के मैनेजर ने थाने में तहरीर दी है।